मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर में दीवार गिरने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के घंटाघर मोहल्ला निवासी शाहजहां (40) तथा कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के गणेशगंज मोहल्ला निवासी राकेश वर्मा (30) शास्त्री सेतु के पास विशाल सोनकर के मसाले की फैक्ट्री में काम करते थे। आज दोपहर बगल में स्थित सेलवन मार्वल की एक दीवार गिर गई जिसमें दोनों दब गए। (वार्ता)



