Crime

सड़क हादसे में दो मरे,पांच घायल

प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा क्षेत्र में रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार पिता पुत्री की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गये।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि जेठवारा मार्ग पर सराय आनादेव के पास गुरुवार देर रात कानपुर से आ रही रोडवेज बस से एक कार टकरा गई जिससे कार सवार चालक पिता इमरान (40) और उनकी पांच साल की बेटी आयशा की मौत हो गयी। हादसे में गंभीर रूप से घायल असलान (10),फरहान (7), खुशनुमा (8),जिब्रायिल (11) और सरताज (30) को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button