Crime

पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के थाना लहरपुर अंतर्गत लहरपुर भद्र पर मार्ग पर शारदा नहर की पटरी पर शनिवार सुबह लहरपुर पुलिस एवं एसओजी की चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार कर लिये गये।पुलिस अधीक्षक सीतापुर चक्रेश मिश्रा ने इस संबंध में बताया कि लहरपुर रोड पर पुलिस रूटीन चेकिंग कर रही थी इस बीच दो लोग मोटरसाइकिल से आते दिखे। रोकने पर वह भागने लगे। पुलिस ने भाग रहे बदमाशों का पीछा किया जिसपर बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी । (वार्ता)

Related Articles

Back to top button