Crime

देवरिया में टीवी अभिनेत्री की मैनेजर से मारपीट,चार पर मुकदमा

ण्देवरिया

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक टीवी अभिनेत्री की महिला मैनेजर के साथ हुई मारपीट के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टीवी शो बिग बॉस में भाग ले चुकी टीवी कलाकार अर्शी खान की महिला मैनेजर के साथ देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र के सोन्दा में मारपीट की गई थी।

महिला मैनेजर का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कपड़े तक फाड़ दिये गये। घटना की जानकारी के बाद अर्शी खान हवाई जहाज से मुम्बई से गोरखपुर आयीं और इस मामले में सदर कोतवाली में जाकर जिम संचालक अभिषेक शर्मा, वीर यादव, विकास शाही और प्रियम शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button