Crime

मैनपुरी में ट्रक ने तीन को रौंदा,मौत

मैनपुरी : उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के बरनाहल क्षेत्र में मंगलवार को सड़क किनारे खड़े तीन लोगों की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि कस्बा बरनाहल निवासी सोहेल अपने ममेरे भाई आमिर (18) और कैफ (17) के साथ से मोटरसाइकिल से अपने गांव दिहुली जा रहा था। दिहुली- वरनाहल मार्ग पर उनकी बाइक खराब हो गयी। जिसे वे सड़क किनारे खड़ी कर सही करा रहे थे कि वरनाहल की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बाइक में टक्कर मार दी जिसकी चपेट में आ जाने से तीनो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button