Breaking News

परिवहन मंत्री ने निगम की बस में किया सफर और जाना यात्रियों का हाल-चाल

परिवहन विभाग नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध- दया शंकर सिंह

लखनऊ :उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह आज अवध डिपो से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में बैठकर लखनऊ से बलिया तक सफर किया एवं बस यात्रियों से उनका हालचाल जाना औऱ निगम द्वारा दी जाने वाली परिवहन सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

श्री सिंह ने कहा कि परिवहन विभाग नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में लोगों को एक बेहतर परिवहन सुविधाएं और आरामदायक एवं सुविधाजनक परिवहन सेवाएं उपलब्ध करायी जा रही है, इस दिशा में यात्रियों से सुधार हेतु सुझाव भी मांगे। श्री दया शंकर सिंह ने कहा कि प्रत्येक नागारिक का समय महत्वपूर्ण है, यात्री निर्धारित समय व सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा कर अपने गंतव्य स्थान तक पहुॅचे। उन्होने बसों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिये।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button