Breaking News

कोविड फ्रंटलाइन वर्कर्स एसपीएल 4 के प्रशिक्षुओं ने ओजीटी शुरू कराने की किया मांग

ऑन जॉब ट्रेनिंग की आस में प्रशिक्षु नहीं कर पा रहें कोई अन्य कार्य ,ओजीटी को लेकर प्रशिक्षुओं ने सीएमओ को लिखा पत्र

देवरिया । कोविड फ्रंटलाइन वर्कर्स, एसपीएल 4 बैच के प्रशिक्षणार्थियों ने ऑन जॉब ट्रेनिंग प्रारम्भ कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है । प्रशिक्षुओं ने सीएमओ को संबोधित पत्र लिखते हुए अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री कौशल केंद्र , सोनूघाट देवरिया में अध्ययनरत कोविड फ्रंटलाइन वर्कर्स एसपीएल फोर्थ बैच के सभी प्रशिक्षणार्थियों का कोर्स 18 नवम्बर 2021को समाप्त हुआ और परीक्षा – 24 नवम्बर 2021 को हुआ , जिसका परिणाम भी आ चुका है I

उपरोक्त प्रशिक्षणार्थियों का तीन महीने का ऑन जॉब ट्रेनिंग जनपद के सरकारी अस्पतालों में होना है, लेकिन अब तक ओजीटी का कार्य प्रारम्भ नहीं हो सका है , जिससे प्रशिक्षणार्थियों में काफी उहापोह की स्थिति बनी हुई है , वह कोई अन्य कार्य भी शुरू नहीं कर पा रहें है I एसपीएल4 बैच की प्रशिक्षु ज्योति राय, प्रियंका पाण्डेय, निक्कू मिश्रा, अनिष्का विश्वकर्मा, संगीता देवी, सुजीत कुमार गुप्ता, विकास पाण्डेय, दिलीप कुमार, संजीव राय, आनंद वर्मा, जय कुमार, सुनील यादव, सत्येन्द्र यादव, दुर्गेश यादव, अखिलेश गौतम, आशिक सिद्दीकी आदि ने ऑन जॉब ट्रेनिंग शीघ्र प्रारम्भ कराने की मांग किया है I

Related Articles

Back to top button