Crime

ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली,04 की मौत,24 घायल

मैनपुरी : उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलट गयी। इस दुर्घटना में चार महिलाओं की मौत हो गयी और 24 अन्य घायल हो गये।पुलिस के अनुसार कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव निवासी वीरेन्द्र सिंह अपने परिजनों के साथ शुक्रवार को अपनी पुत्री की ससुराल बेलधारा गांव में नामकरण संस्कार में शामिल होने आया था।

शनिवार की सुबह वापस जाते समय द्वारिकापुर गांव के पास चालक लाइट सही करने लगा,तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी।टक्कर से ट्रॅाली पलट गयी। ट्रॉली पलटने से द्रौपदी पत्नी विष्णुदयाल, फूलमती पत्नी अवधेश,संजादेवी देवी पत्नी राजेश और रमाकांती पत्नी दफेदार की मौत हो गयी जबकि 24 अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की जानकारी होने पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पँहुचे और घायलों को अस्पताल पंहुचाया। गम्भीर घायलों को सैफई रेफर किया गया है। मृतक और घायल कन्नौज जनपद के निवासी हैं। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button