Breaking News

यूपी में आज चार और मरीजों में मिला कोरोना पॉजिटिव, अब तक कोविड 19 के 46 केस सामने आएपॉजिटिव, अब तक कोविड 19 के 46 केस सामने आए


लखनऊ । यूपी में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को चार और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। आगरा व नोएडा के चारों लोगों की जांच केजीएमयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में हुई हैं। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।

यूपी में अब तक 46 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। शुक्रवार को नोएडा निवासी 33 वर्षीय महिला में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अस्पताल में भर्ती कर उन्हें इलाज मुहैया कराया जा रह है। सर्दी-जुकाम के बाद 54 वर्षीय एक और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके परिवार के एक सदस्य को पहले ही कोरोना पॉजिटिव आ चुका है। अब इन्हें भी संक्रमण हो गया है। यहीं के 36 वर्षीय युवक को कोरोना संक्रमण ने जकड़ लिया है। इनके विदेश जाने की भी कोई जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है।

आगरा निवासी 22 वर्षीय युवक अमेरिका से लौट कर आया था। 20 मार्च को उसे सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत हुई। इनकी जांच में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। केजएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक माइक्रोबायोलॉजी विभाग में सिर्फ जांच हुई है। लखनऊ का कोई नया मामला अभी सामने नहीं आया है। केजीएमयू में सात मरीज भर्ती हैं। एक संदिग्ध मरीज का इलाज चल रहा है। वहीं पीजीआई में भर्ती बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की तबीयत स्थिर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button