EducationNational

सीबीएसई 10वीं-12वीं की डेटशीट, परीक्षा 4 मई 2021 से शुरू होंगी ,जानिए कैसे कर सकते हैं चेक…

नई दिल्ली । सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) की ओर से 10th-12th की बोर्ड परीक्षा 2021 डेटशीट जारी कर दी है। श‍िक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने छात्रों से कहा क‍ि मुझे भरोसा है कि आप बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे होंगे। हमने पहले ही स्‍पष्‍ट कर दिया था कि 4 मई से एग्‍जाम होंगे, आपके पास तैयारी का समय भी मिल गया है। मुझे आशा है कि आप समय का सही उपयोग कर भी रहे होंगे। निशंक ने कहा क‍ि सहोदय की सेमिनार में मैंने कहा था कि दो फरवरी से हम विषयवार आपको डेटशीट उपलब्‍ध करा सकें। इसमें कोश‍िश की गई है कि विषयवार समय का अंतर हो तो आप अच्‍छे से तैयारी कर सकें। मेरा हमेशा ध्‍यान रहता है क‍ि बच्‍चे किसी तरह मानसिक तनाव का सामना न करें। उन्‍होंने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं हालांकि इसकी पहले ही घोषणा की जा चुकी कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा 4 मई 2021 से शुरू होंगी और 10 जून 2021 तक चलेंगी।

इनके प्रैक्टिकल एग्जाम 1 मार्च से लिए जायेंगें और सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे 15 जुलाई 2021 तक जारी किये जाएंगे। शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल `निशंक` ने हाल ही में 28 जनवरी को बताया था कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट 2021 को 2 फरवरी को जारी किया जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कुछ दिन पहले ही यह कहा था कि सभी स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षाएं/प्रोजेक्ट/आंतरिक मूल्यांकन के कार्य उस तारीख से पहले पूरे कर लेने चाहिए जब उस कक्षा की परीक्षाएं खत्म हो रही हैं।

शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल `निशंक` ने पहले ही कहा है कि सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड़ में करवाई जायेंगी। सीबीएसई कक्षा 10 वीं & 12 वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड संभवतः अप्रैल माह में जारी किये जाएं। हालांकि एडमिट कार्ड जारी करने के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। सीबीएसई बोर्ड कि दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित की जाएंगी। डॉ. रमेश पोखरियाल ने कहा है कि परामर्श के आधार पर, दिशा-निर्देश तैयार किए जाएंगे जो आगे स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ-साथ गृह मंत्रालय द्वारा तय किए जाएंगे। बता दें, डेट शीट के जारी होने के बाद छात्र उन्हें सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार नए नियमों की जानकारी भी डेटशीट के साथ ही दे दी जाएगी।

ऐसे करें डेटशीट डाउनलोड

-सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
-अपडेट सेक्शन के अंदर डेटशीट के लिंक पर ।
-इसके बाद अब अपनी क्लास सिलेक्ट करें।
-डेटशीट की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकेंगे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button