Crime

लकड़ी काटने गए शख्स पर टाइगर ने किया हमला

चंद्रपुर । महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक बाघ ने शख्स पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि 58 साल का नामदेव जंगल में लकड़ी काटने गया था। उसी दौरान बाघ ने उस पर हमला किया। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।इसके बाद वन विभाग और पुलिस की टीम जंगल में गई तो उसकी लाश पड़ी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बाघ अब तक तीन लोगों को अपना शिकार बना चुका है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग की लापरवाही के चलते लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button