Crime

बस से कुचलकर तीन छात्रों की मौत

कानपुर । कानपुर के घाटमपुर इलाके में तीन पॉलिटेक्निक छात्र सुबह पढ़ने साइकिल से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस उन्हें कुचल दिया। इसके बाद बस पलट गई। इस घटना में तीनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस में बैठी सवारियां घायल हुई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने बस में सवार लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने छात्रों के शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिए हैं।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button