बलिया में हेराफेरी के आरोप में तीन राजस्व कर्मियों पर मुकदमा
बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के उभांव क्षेत्र में भूलेखों में हेराफेरी करने के मामले में तीन राजस्व कर्मी समेत चार लोगों के विरुद्ध जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है ।पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि उभांव थाना में कानूनगो,दो लेखपाल समेत चार लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 419 , 420 , 467 , 468 व 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ।(वार्ता)



