Crime

पिकअप व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में तीन लोगों की मौत

झुंझुनू : राजस्थान में झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी में इंद्रपुरा नर्सरी के पास ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और पिकअप में टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गए।थाना प्रभारी मांगीलाल मीणा ने बताया कि ईटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली गत रात्रि उदयपुरवाटी से झुंझुनू की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सामने से एक पिकअप आ रही थी। इंद्रपुरा नर्सरी के पास पिकअप अनियंत्रित हो गई और साइड से ट्रॉली से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button