Crime

सड़क हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत

अमेठी : उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार एक परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु हो गयी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुल्तानपुर रायबरेली हाइवे पर सराय भागमानी के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी और उन्हे रौंदते हुये निकल गया। मृतकों की पहचान सरिता (50), उनके पुत्र विशाल (25) और पुत्रवधू मनीषा (24)के तौर पर की गयी है। तीनों गौरीगंज क्षेत्र के गढ़ा माफी के निवासी थे। बताया जा रहा है कि विशाल अपनी बाइक से पत्नी और मां को लेकर अपने घर से गौरीगंज की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह सराय भागमानी के पास पहुंचा सामने से आ रहे कंटेनर की बाइक से टक्कर हो गई। कंटेनर को पुलिस ने चालक सहित पकड़ लिया है।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button