Crime

बस्ती में तीन इंटर के छात्र गायब

बस्ती : उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के दुर्गा देवी स्मारक शिक्षण संस्थान इंटर कालेज मे पढ़़ने आये तीन छात्र गायब हो गये है।पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के दुर्गा देवी स्मारक शिक्षण संस्थान इंटर कालेज में सोमवार को प्रीति (16),भूमि (17) तथा प्रिन्स (16) निवासी ग्राम लोलपुर थाना नबाबगंज जनपद गोण्डा बच्चो के वार्षिक समारोह कार्यक्रम मे आये थे लेकिन तीनों छात्र घर वापस नही गये है। परिजनो के तहरीर और सूचना के आधार पर छात्रों की खोजबीन शुरू की गयी। आसपास के जनपदो मे भी बच्चों की तलाश किया जा रहा है। परिजनो की तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरूद्व आईपीसी की धारा 363 के तहत मुकदमा पंजीकृत करके पुलिस टीम गठित की गयी है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button