Crime

बलिया में कोरोना कॉन्टेक्ट ट्रेस करने पहुंचे स्वास्थ्य टीम पर हमला, डाक्टर समेत तीन जख्मी

बलिया: जनपद बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के पासवान चौक के पास रविवार दोपहर कोरोना मरीज का कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने पहुंचे डाक्टर टीम पर कोरोना मरीज के परिजनों ने हमला कर दिया। जिससे करीब आधे घंटे तक जमकर बवाल हुआ। इस दौरान चोंट लगने से डॉ नीरज सिंह, डॉ अमित गौतम व चालक लाल बहादुर यादव को गंभीर चोंटे आई है।

सभी को इलाज के लिए पुलिस ने सीएचसी सोनबरसा भेज दिया और कार्यवाही में जुट गई। उक्त चिकित्सकीय टीम अपने प्राइवेट गाड़ी से कोरोना मरीज के कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग को निकले थे कि पहले से बौखलाए लोगों ने आई कार्ड मांगने के नाम पर हंगामा शुरू कर दिया और फिर हिंसक हो गए। सूचना मिलते ही एसडीएम प्रशांत नायक व सीओ आरके तिवारी भी पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद कार्रवाई तेज कर दी। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

Related Articles

Back to top button