Crime

गोण्डा में सड़क हादसे में तीन मरे,पांच घायल

गोण्डा : उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के छपिया क्षेत्र में साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बेकाबू कार के पलटने से तीन लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गये।अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय नें शुक्रवार को बताया कि बीती रात खोड़ारे की तरफ से आ रही क्योटो कार मझरेठी गांव के पास एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटते हुए आम के पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में साइकिल सवार सहित कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button