Crime

पुलिस आरक्षी परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे दो युवकों सहित तीन गिरफ्तार

जौनपुर में पुलिस परीक्षा पास कराने का झांसा देने वाले छह गिरफ्तार

मऊ : उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में पुलिस ने आरक्षी भर्ती परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक व अभ्यर्थी सहित कुल तीन लोगों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 02 चार/दोपहिया वाहन, 13 हजार रुपये नगद, 05 जोड़ा व 04 सिंगल पॉलीमर फिंगर, एक पॉलीमर ट्यूब, कूटरचित 01 एडमिट कार्ड व 02 आधार कार्ड बरामद किये गये।

पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2023 परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत एसओजी/ स्वाट/सर्विलांस एवं थाना मधुबन पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान शहीद अक्षयवर मल्ल महिला महाविद्यालय मधुबन में प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी अभिषेक यादव पुत्र अवधेश निवासी उसरी शारदा थाना मधुबन मऊ के स्थान पर परीक्षा दे रहे राजेश कुमार मंडल पुत्र रोहित निवासी भदियापुर थाना भदियापुर जनपद मुंगेर बिहार को हिरासत में लिया गया।

जौनपुर में पुलिस परीक्षा पास कराने का झांसा देने वाले छह गिरफ्तार

जौनपुर जिले की पुलिस टीम द्वारा पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा पास कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से पैसे की वसूली करने वाले छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।परीक्षा पास कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से छह से आठ लाख रुपये लेनदेन करना तय किया गया था। अभियुक्तों के कब्जे से अभ्यर्थियों के चार प्रवेश पत्र, छह मोबाइल फोन, दो चेकबुक व एक क्रास चेक व एक स्कार्पियो गाड़ी बरामद किया गया है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button