Crime

अवैध अफीम खेती करने में तीन गिरफतार

बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध खेती करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 185 ग्राम डोडा पोस्त व 375 अफीम के जीवित पौधे बरामद किए हैं।क्षेत्राधिकारी बहेड़ी डा. तेजवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि बहेड़ी पुलिस ने एक अभियुक्त शमशेर सिंह को अफीम की खेती करते हुये आज सुबह रिछौली फार्म से गिरफ्तार किया, जिसके पास से 185 ग्राम डोडा पोस्त व 375 अफीम खेत में लगे पौधे बरामद किये गये। अभियुक्त को धारा 8(ख)/15/18 एनडीपीएस के तहत जेल भेजा गया है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button