
रुद्रप्रयाग/देहरादून : उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित भगवान शिव के पांचवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के पास शनिवार सुबह हिमस्खलन होने से तेज बर्फीली हवाएं चलने लगी।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन रजवार ने बताया कि प्रातः लगभग साढ़े पांच बजे से छह बजकर 10 मिनट के बीच हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन से केदारघाटी में किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नही हुआ है।उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर से हिमस्खलन क्षेत्र की दूरी लगभग छह से सात किलोमीटर है।
हिमस्खलन काफी ऊंचाई पर हुआ। जिससे अभी तक किसी भी नुकसान की जानकारी नहीं है। लेकिन जिसने भी यह नजारा देखा उसकी सांसें रुक गईं। जिसने भी यह हिमस्खलन देखा उसकी आंखों के सामने 2013 की आपदा के दृष्य घूम गए। वहीं इस दौरान धाम में मौजूद कुछ यात्रियों ने हिमस्खलन का वीडियो भी बनाया जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले भी केदारनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर एवलांच या हिमस्खलन की घटना सामने आई थी।
#हर_हर_महादेव
आज सुबह हुआ हिमस्खलन. फिलहाल
केदारनाथ मंदिर पूरी तरह सुरक्षित. #Uttarakhand pic.twitter.com/8RlOVKZcJY— Girish Kumar Pandey (@GirishPandy) October 1, 2022



