National

ऐसे मिलेगा पाकिस्तान को भारत से कोरोना टीका, पहुंचने वाली है 70 लाख डोज

नई दिल्ली । कोरोना टीके की दौड़ में पिछड़ चुके पाकिस्तान के लिए राहत पहुंचाने वाली खबर है। पड़ोसी देश को भारत निर्मित टीका मिलने वाला है। दरअसल, पाकिस्तान को यह टीके वैश्विक कौवैक्स अलायंस के तहत मिलेंगे। अंतरराष्ट्रीय संगठन कोवैक्स ने पाकिस्तान की 20 प्रतिशत आबादी के लिए मुफ्त टीका उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इस अभियान के तहत एस्ट्राजेनेका के कोविशील्ड टीके के 70 लाख डोज पाकिस्तान को मिलेंगे। एस्ट्राजेनेका के इस टीके का निर्माण भारत में सीरम इंस्टीट्यूट कर रही है।

चीन ने भी पाक को दिया टीका

पाकिस्तान में कोविड-19 के टीके की पांच लाख खुराक की पहली खेप लाने के लिए रविवार को एक विशेष विमान चीन रवाना हुआ। चीन सरकार ने ये टीके अपने करीबी सहयोगी देश पाकिस्तान को मुहैया करने का वादा किया है। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान ने तीन टीकों को मंजूरी दी थी, जिनमें ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रा-जेनेका टीका, चीन विकसित एवं चीनी कंपनी सीनोफार्म निर्मित टीका और रूस विकसित स्पूतनिक V शामिल है। कोरोना टीके की दौड़ में पाकिस्तान के पिछड़ने पर देश में इमरान खान सरकार की आलोचना हो रही थी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button