Entertainment

बॉलीवुड के ये दिग्गज अभिनेता हुए अस्पताल में भर्ती…

मुंबई । बॉलीवुड के दिग्गज दिलीप कुमार के मुंबई के अस्पताल में भर्ती होने की खबर आ रही है। हालांकि, उनके अस्पताल में भर्ती होने का कारण रूटीन चेकअप को बताया जा रहा है। इस बात की जानकारी दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने दी है। उन्होंने कहा कि दिलीप कुमार के स्वास्थ्य कारणों के चलते हम यहां रूटीन चेकअप के लिए आए हैं। ईश्वर की कृपा से हम जल्द ही सुरक्षित अपने घर वापस जाएंगे। बता दें कि कोरोना को देखते हुए सायरा बानो और दिलीप कुमार ने इस बार अपनी शादी की 54वीं सालगिरह नहीं मनाया था।

Related Articles

Back to top button