Breaking News

जुमे की नमाज को लेकर नगर में रहा फोर्स का जमावड़ा

एएसपी,एसडीएम,सीओ समेत कई अधिकारी डटे रहे

दुद्धी, सोनभद्र – कानपुर में बीते शुक्रवार को जुमेकी नमाज के बाद हुई हिंसा की घटना को दृष्टिगत रखते हुए दुद्धी में जुमे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन मुश्तैद दिखी| बगैर किसी पर्व त्यौहार के सुबह से ही कोतवाली परिसर में फ़ोर्स का जमावड़ा लगना शुरू हो गया| दोपहर होते तक एडिशनल एसपी नक्सल विजय शंकर मिश्रा, उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र मिश्रा,पुलिस क्षेत्रधिकारी राम आशीष यादव,तहसीलदार बृजेश वर्मा,नायब तहसीलदार, बीडीओ, कोतवाल राघवेन्द्र सिंह समेत अन्य कई पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी क्षेत्र के विशेष तौर पर मस्जिदों की सुरक्षा व्यवस्था में मुश्तैद दिखे| इस बाबत एएसपी ने बताया कि यह ऐहतियातन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठाया गया कदम है| इसमें कही कोई विशेष बात नहीं है| नमाज सकुशल संपन्न होने एवं नमाजियों के वापस जाने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि प्रशासन ने पहले से ही मुस्लिम धर्म गुरुओं से वार्ता कर जुमे की नमाज शांतिपूर्ण सम्पन्न कराकर,कानून व्यवस्था में सहयोग की पहल की थी।जिसका सकारात्मक परिणाम रहा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button