Breaking News

दो बहनों के जहर खाने के मामले में सरकारी प्रश्रय की निष्पक्ष जांच हो: अखिलेश

छेड़खानी की शिकायत पर भी निष्क्रिय रही पुलिस, थाना प्रभारी हो चुके हैं निलंबित

लखनऊ । छेड़खानी की शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई न किये जाने से आहत दो बहनों के जहर खाने का मुद्दा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को उठाया है। इसके साथ ही उन्होंने ऊपर तक जुड़े सरकारी प्रश्रय की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

रविवार को दोपहर बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि ‘झांसी में पुलिस की तरफ़ से कोई सुनवाई न होने से हताश होकर, छेड़खानी से परेशान शिकायतकर्ता दो बहनों का ज़हर खाने पर मजबूर होना दुखद है। सभी लिप्त अपराधियों-अधिकारियों के ऊपर तक जुड़े सरकारी-प्रश्रय की निष्पक्ष जांच हो। बहन-बेटियों की सुरक्षा क़ानून-व्यवस्था का प्रथम सूचक होना चाहिए।’

झांसी के महानगर थाना क्षेत्र की दो बहनों के साथ एक बदमाश आये दिन छेड़खानी कर रहा था। इसकी लिखित शिकायत थाना में पीड़ित दोनों बहनों ने की थी। इसके बावजूद पुलिस निष्क्रिय रही तो शनिवार को दोनों बहनों ने जहर खा लिया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी होते ही एसपी ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है।(हि.स.)

Related Articles

Back to top button