Health

भारत में अभी ओमीक्रान का कोई मामला नहीं: स्वास्थ्य मंत्री

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने आज राज्यसभा को सूचित किया कि कोरोना के नये वेरिएंट ओमीक्रान का देश में अब तक एक भी मामले का पता नहीं चला है लेकिन इसको लेकर पूरा ऐहतियात बरता जा रहा है।श्री मांडविया ने प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों के उत्तर में कहा कि दुनिया के 14 देशों में इस नये वेरिएंट का पता चल चुका है लेकिन भारत में अब तक एक भी मामला सामने नहीं आया है। इसको लेकर एक एडवाइजरी जारी की गयी है और सारे एहतियात बरते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश में अब तक काेरोना के 124 करोड़ टीके लगाये जा चके हैं। 18 वर्ष आयु से अधिक के 84 प्रतिशत लोगों को पहला डोज और 47 प्रतिशत लोगों को दोनों डोज लगाये जा चुके हैं। अब हर घर दस्तक अभियान भी शुरू किया गया है जहां स्वास्थ्यकर्मी घर घर जाकर टीके लगा रहे हैं ताकि देश में कोई भी व्यक्ति इससे वंचित नहीं रह जाये।एक अन्य प्रश्न के उत्तर उन्होंने कहा कि हाल ही बारिश के कारण देश में डेंगी के मामलों में बढोतरी हुयी थी लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है और इसके लिए टीके बनाने का काम जारी है। उन्होंने कहा कि यह मच्छरजनित बीमारी है इसलिए इससे बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है।उन्होंने कहा कि 15 राज्यों में 15 केन्द्रीय दल भेजे गये थे और उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही संबंधित राज्य सरकारों को इससे निपटने के उपाय करने के सुझाव दिये गये हैं।

Related Articles

Back to top button