Breaking News

फिर गरजा बाबा का बुलडोजर, पल भर में धराशायी हुआ मकान

जौनपुर । बाबा का बुलडोजर लगातार गरज रहा है। आये दिन किसी न किसी सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनायी इमारतों को जिला प्रशासन द्वारा जेसीबी के माध्यम से जमींदोज किया जा रहा है।इसी कड़ी में बुधवार को सार्वजनिक तालाब पर अवैध कब्जा कर बनायी इमारत को आज जिला प्रशासन के बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया। बाबा का बुलडोजर गरजने से अवैध अतिक्रमणकारियों व भू-माफियाओं में हड़कम्प मच गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर हिमांशू नागपाल ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई होती रहेगी।

एसडीएम सदर ने बताया कि जलालपुर थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव के निवासी बरसाती पुत्र रामसुन्दर ने सार्वजनिक तालाब को कब्जा करके पक्का मकान बना लिया था। जांच पड़ताल के बाद यह कब्जा अवैध पाने के बाद बुधवार को राजस्व विभाग टीम ने जेसीबी द्वारा अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया तथा 15 हजार छह सौ रूपये क्षतिपूर्ति और पांच रूपये निष्पादन शुल्क वसूली करने का आदेश दिया गया है।बता दें कि योगी सरकार बनते ही जिला प्रशासन अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर बनाये गये इमारतों को चिन्हित करके ध्वस्त कर रही है। हालत यह हो गयी है कि भू-माफिया और अवैध कब्जा करने वाले लोग रास्ते से गुजरने वाली जेसीबी मशीन देखकर दहल जा रहे हैं।(हि.स.)

Related Articles

Back to top button