Breaking News

ट्रेन में रिश्तेदार को चढ़ाते समय युवक आया चपेट में, मौत

देवरिया । देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की देर रात रिश्तेदार को ट्रेन में चढ़ाते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। यात्रियों की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी मौके पहुंची और शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया खास के रहने वाले राजेश विश्वकर्मा (22) पुत्र सुरेंद्र विश्वकर्मा गुरुवार की देर रात अपने रिश्तेदार को ट्रेन में बैठाने के लिए सदर रेलवे स्टेशन पर आया था।

ट्रेन रात में देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर दो पर अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची। युवक रिश्तेदार को ट्रेन में चढ़ाने के लिए बोगी में चढ़ गया। इसी बीच ट्रेन चल दी जिससे उतरते समय वह ट्रेन के चपेट में आ गया इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद यात्रियों ने इसकी सूचना आरपीएफ और जीआरपी को दी ।जीआरपी शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कर मोर्चरी के लिए भेज दिया। परिवार के लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे। युवक के भाई राजन और गूंजन ने शव की शिनाख्त किया। जब भाइयों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कल नगालैंड से आया था। पिलम्बर का काम करता था। घटना की सूचना पर मां गेनावती और भाई राजन और गूंजन का रो-रोकर बुरा हाल है।(हि.स.)

Related Articles

Back to top button