Breaking News

अयोध्या : जन्मभूमि मन्दिर निर्माण में नक्काशीदार स्तम्भ लगाने का कार्य प्रारम्भ

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा मंदिर निर्माण कार्य में नक्काशी दार स्तम्भ लगाने का कार्य प्रारम्भ हो गया। कार्य स्थल एवं गर्भ गृह की 25 नवम्बर को ली गई तस्वीरों को शुक्रवार ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से पोस्ट करते हुए यह जानकारी साझा की है।

उन्होंने जानकारी दी कि मंदिर निर्माण में सबसे पहले गर्भ गृह का निर्माण कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। जिसके लिये 24 घंटे निर्माण कार्य किया जा रहा है। मकर संक्रांति 2024 में श्री रामलला अपने तीनों भाइयों के साथ गर्भ गृह में विराजमान हो जाएंगे। (हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button