Entertainment

स्टार प्लस डांस रियलिटी शो डांस+ प्रो पर दिखेगा पॉपुलर क्विक डांस ग्रुप के अनोखे डांस स्टाइल का जलवा

स्टार प्लस ने डांस प्लस के सातवें सीज़न की शुरुआत की है, जिसमें डांस + प्रो के साथ वापसी है। रेमो डिसूजा और दूसरे कप्तानों, शक्ति मोहन, पुनीत पाठक और राहुल शेट्टी की दोस्ती के साथ, डांस प्लस ने अपने दर्शकों को टेलीविजन स्क्रीन से बांधे रखा है। इस अलावा दर्शक इस सीजन अलग अलग टैलेंट के साथ ही परफॉर्मेंस के साथ दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं।

अगर आप डांस के शौकीन हैं, तो स्टार प्लस का डांस रियलिटी शो, डांस + प्रो, आपके लिए ही बना है। इसमें टैलेंटेड कंटेस्टेंट और बेहतरीन जज और कप्तानों के साथ हर एपिसोड दर्शकों के लिए खास होने वाला है। इस बार, दर्शकों को क्विक स्टाइल नाम के इंटरनेशनल एक्लेम्ड डांस ग्रुप की परफॉर्मेंस देखने का मौका मिलेगा, जो नॉर्वे से है।

यह डांस ग्रुप सोशल मीडिया पर पहले ही धूम मचा चुका है और उसकी अनोखी डांस स्टाइल के लिए लाखों लोगों ने उन्हें पसंद किया है। ऐसे में अब यह कहना गलत नहीं होगा कि क्विक स्टाइल डांस + प्रो के स्टेज पर आग लगाने के लिए तैयार है। दर्शक पॉपुलर डांस ग्रुप को अपनी अनोखी डांस स्टाइल के साथ कुछ सबसे पसंदीदा गानों पर परफॉर्म करते हुए देखेंगे और हम इसे मिस नहीं कर सकते। तो तैयार हो जाइए आज शाम 6 बजे और रविवार के दिन एपिसोड देखने के लिए।

डांस+ प्रो शाम 6 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होता है। जो शनिवार और रविवार को और डिज़्नी+हॉटस्टार पर अवलेबल होगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button