
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पीपीगंज में बैठक सम्पन्न, स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर फहराया जाएगा तिरंगा
पीपीगंज, गोरखपुर। नगर पंचायत पीपीगंज के सभागार में “हर घर तिरंगा” अभियान की कार्य योजना और उसके क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर पर तिरंगा फहराने हेतु विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। भाजपा मंडल पीपीगंज के मंडल अध्यक्ष पशुपति नाथ अग्रहरि ने जानकारी दी कि इस अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ता नगर क्षेत्र के प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने का कार्य करेंगे और आमजन को इस राष्ट्रीय अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री राम उजागर शुक्ला रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
बैठक में प्रमुख रूप से मंडल प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष व जिला सह संयोजक अनिल अग्रहरि, बिंद्रासन चौधरी, अरविंद मौर्या, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी, दिलीप पांडे, बुद्धिराम जायसवाल (मंडल महामंत्री), राकेश अग्रहरी, लाल जी विश्वकर्मा , अजय पांडे, बृजेश मणि त्रिपाठी, श्रीकेश मणि त्रिपाठी, राज त्रिपाठी, दिवाकर चौहान, दिलीप कनौजिया, श्यामधर त्रिपाठी, कुशहर चौधरी, दिनेश यादव (क्षेत्र पंचायत सदस्य), परमात्मा चौबे, महेंद्र वर्मा, सुरेश वरुण, रामकरन सिंह, तारकेश्वर चौधरी, विजय बहादुर चौधरी, दिनेश निषाद (प्रधान प्रतिनिधि, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष) सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री वेद प्रकाश दुबे ने किया, वहीं भाजपा जिलाउपाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
संभल के साथ पाप करने वालों को मिलेगी सजा, दंगाइयों पर बरस रहा महाकाल का प्रकोप : योगी आदित्यनाथ
सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की रिट याचिका खारिज की
भारत अपने किसानों, पशुपालकों, मछुआरों के हित के साथ कभी समझौता नहीं करेगा : मोदी



