Breaking News

प्रदेश सरकार ने दिव्यांगजनो के हितों में कल्याणकारी योजनाएं चलाई है- अवनीश

देवरिया। प्रदेश के दिव्यांगजन की इच्छा शक्ति को जागृत कर उनके आत्मविश्वास को विकसित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है, जिससे यह लोग भी समाज की मुख्यधारा में अपना योगदान दे सकें। दिव्यांगता के कारण जीवन में कठिनाई तो आ सकती है, लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति से व्यक्ति किसी भी कठिनाई पर विजय प्राप्त कर सकता है। उक्त बातें भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अवनीश कुमार प्रजापति ने खरजरवा स्थित रामप्रसाद सिंह आईटीआई कालेज में भाजपा देवरिया दिव्यांग प्रकोष्ठ द्वारा दिव्यांगजनों के सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुये कहा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजन के उत्थान हेतु निरंतर प्रयासरत है और इसी को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा दिव्यांगजन के लिए विभिन्न योजनाओं को मूर्त रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत दिव्यांगजन को एक हजार रुपए की अतिरिक्त सहायता दे रही है।पहली बार इस देश के अंदर किसी राजनीतिक दल ने दिव्यांगजनों के अधिकार देने की बात की है तो वो भाजपा है,जिसने पार्टी के अंदर दिव्यांगों के लिये दिव्यांग प्रकोष्ठ बनाकर उनको भी समाज के अन्य वर्गों के साथ बराबरी का दर्जा दिया है।भाजपा की पूर्ण बहुमत से उत्तर प्रदेश में पुन: सरकार बनाने में दिव्यांग मतदाताओं की भूमिका निर्णायक होगी। पूरे प्रदेश में दो करोड दिव्यांग मतदाता हैं, जो भारतीय जनता पार्टी के काम से खुश होकर भाजपा के साथ हैं।

क्षेत्रीय संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ डा. राजेश सिंह ने कहा कि प्रति महीने दिव्यांग भाइयों को भाजपा की सरकार पेंशन दे रही है।
दिव्यांगजन को पहले की सरकारें तीन सौ रुपया देती थी,लेकिन भाजपा की सरकार बनने पर पांच सौ रुपए प्रति महीने की पेंशन भाजपा सरकार ने देना शुरू किया और अब भाजपा सरकार ने उसमें भी बढ़ोत्तरी करते हुए एक हजार रुपये पेंशन दिव्यांगजनों को देगी।जिसकी शुरुआत दिसम्बर महीने से हो चुका है। दिव्यांगजनों को परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा भी सरकार द्वारा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जन कल्याणकारी योजनाएं निचले अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जा रही हैं।

भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के संयोजक ग़ोविन्द चौरसिया ने अंग वस्त्र देकर तथा सह संयोजक प्रभात दीक्षित ने माला पहना सभी का स्वागत किया। इस दौरान वकील सिंह,अम्बिकेश पाण्डेय,अभिषेक श्रीवास्तव, शलभ दूबे, अभिमन्यु सिंह,राकेश थापा, बिट्टू चौरसिया,लक्ष्मी नारायण पाण्डेय,सुमेर पाण्डेय,देवंती देवी,रामनरेश पासवान,कुंती देवी,जमुना देवी,गोरख प्रसाद,जामवंती देवी आदि रहे।

Related Articles

Back to top button