Breaking News

पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर सपाइयों ने काली पट्टी बांध किया विरोध प्रदर्शन

बरहज, देवरिया। बरहज मे मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पत्रकारों के ऊपर हो रहे उत्पीड़न अत्याचार को लेकर महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल महोदय के नाम पर सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी बरहज को ज्ञापन सौंपा गया । इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि जब देश का चौथा स्तंभ सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कहां सुरक्षित रह सकती है । आज गरीब नौजवान बेरोजगार अगर अपनी बात रख रहा है तो उसके ऊपर मुकदमे लिखे जा रहे हैं, हद तो तब हो गई है जब पत्रकार भी इस सरकार के घेरे में आ गए हैं । और अगर वह सच्ची खबर दिखाते हैं तो उनको भी जेल भेजने का काम यह सरकार कर रही है । इस सरकार से अब किसी का भला होने वाला नहीं है। जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है । अब सरकार से जनता का भी विश्वास टूट चुका है ।

भाजपा सरकार में अगर मीडिया सच्ची खबर दिखा दे रही है तो उन्हें ही जेल भेज दिया जा रहा है । ऐसी ही घटना बलिया जिले में देखने को मिला हैं, इसलिए मैं पूरे प्रदेश और देश की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रिंट मीडिया से आह्वान करता हूं की यह लड़ाई बहुत बड़ी है और इस लड़ाई में समाजवादी पार्टी आपके साथ खड़ी है। आप सभी से अनुरोध है की इस लड़ाई में आप लोग सहयोग करें, नहीं तो आज इनकी बारी कल आपकी बारी परसों हमारी बारी होगी। हम महामहिम राष्ट्रपति महोदय से कहना चाहते हैं कि कम से कम सच्ची खबर और किसी को सूचना देने वाले को जेल भेजने का काम यह सरकार न करें। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में अनिल निषाद, चन्द्रशेखर राजभर गुड्डू, विकास यादव, अजय कुमार, सुनील सिंह, चंद्रशेखर राजभर, आशीष सिंह, कमलेश पांडे, सिराजुद्दीन खान, राजू यादव, कृष्ण मोहन यादव, राकेश राजभर, विकास समाजवादी, सरवन कुमार, सचिन कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button