Health

कोविड से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 93.94 प्रतिशत पर पहुंची

कोविड-19 संक्रमण से उबरने वाले लोगों की तादाद अब धीरे-धीरे बढ़ रही है। देश में पिछले चौबीस घंटों में कोविड संक्रमण के लगभग एक लाख नए मामले आए हैं, जो कि पिछले 61 दिनों की तुलना में सबसे कम हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,74,399 लोग कोविड से उबरे हैं। देश में लगातार 11वें दिन दो लाख से कम नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं लगातार 25वें दिन नये मामलों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या अधिक रही। इन्हीं कारणों से संक्रमण से ठीक होने की दर बढ़कर 93.94 प्रतिशत हो गई है।

https://twitter.com/drharshvardhan/status/1401782081382801410

कुल सक्रिय मामले कुल पॉजिटिव मामलों का महज 4.85 प्रतिशत
भारत में सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या दूसरे दिन भी 15 लाख से नीचे बनी हुई है। वहीं सात दिनों से लगातार यह 20 लाख के मार्क से नीचे बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में कोविड मामलों में कुल 76,190 की गिरावट दर्ज की गई। देश के कुल सक्रिय मामले कुल पॉजिटिव मामलों का महज 4.85 प्रतिशत हैं।

महामारी के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण सबसे शक्तिशाली उपाय
कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण सबसे शक्तिशाली उपाय है। केन्‍द्र सरकार राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों को लगातार टीकों की खुराक उपलब्‍ध करा रही है, ताकि अधिक से अधिक संख्‍या में लोगों का टीकाकरण हो सके। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत लोगों को 23.27 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। इसके तीसरे चरण के तहत, देश भर में तेज गति से विभिन्‍न आयुवर्ग के लोगों के टीकाकरण की प्रक्रिया चल रही है।

भारत सरकार ने राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक 24 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराई
भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों को मुफ्त श्रेणी और राज्यों द्वारा सीधी खरीद के माध्यम से कोविड टीके की 24 करोड़ से अधिक खुराक प्रदान की है। इसमें से आज सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार कुल 23 करोड़ से अधिक खुराकों की खपत हो चुकी है। राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 1.49 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध हैं जिन्हें दिया जाना बाकी है।

दैनिक पॉजीटिविटी दर 14वें दिन भी लगातार 10 प्रतिशत से कम रहा
सक्रिय मामलों की संख्या और घटकर 14,01,609 रह गई है। देश भर में 2,71,59,000 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। कोविड संक्रमण के परीक्षण के काम में तेजी आई है और अब तक कुल छत्तीस करोड़ साठ लाख परीक्षण किए जा चुके हैं। एक तरफ देश में जांचों को बढ़ाया जा रहा है, तो दूसरी तरफ पॉजिटिविटी में लगातार गिरावट नजर आ रही है। दैनिक पॉजीटिविटी दर आज 6.34 प्रतिशत रही। यह 14वें दिन भी लगातार 10 प्रतिशत से कम पर कायम रहा। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सतत प्रयास और सहयोग से मुमकिन हो सका है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button