State

डीजे पर डांस कर रहा था शख्स, अचानक हुआ हार्ट फेल और हो गई मौत

गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश में मोदीनगर के फफराना बस्ती मार्ग स्थित लक्ष्मी नगर कालोनी में डीजे पर डांस करने के दौरान 30 साल के एक शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शख्स की मौत के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। नगर की फफराना बस्ती मार्ग स्थित लक्ष्मी नगर कालोनी निवासी विनीत कुमार (30) परिवार सहित रहते थे।

वह प्रोफेसनल फोटोग्राफी कर परिवार का लालन पालन करते थे। बताया जा रहा है कि बुधवार को पहले अपने परिवार व दोस्तों के साथ मिलकर जमकर होली खेली। होली खेलने के बाद वह कॉलोनी में ही बज रहे डीजे पर डांस करने लगे। बताया जा रहा है कि दस मिनट तक डांस करने के बाद अचानक उनके सिर व सीने में जोर से दर्द हुआ। पहले उन्होंने अपना सिर पकड़ा और फिर छाती पर हाथ रखा और नीचे गिर गए।

डीजे पर डांस करने वाले अन्य लोगों को काफी देर तक गिरने का पता ही नहीं चला। इसके बाद एक युवक ने उसे देखा। वहां पर मौजूद लोग उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए जहां पर मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया की हार्ट अटैक होने से मौत हुई है। हार्ट अटैक से अचानक हुई 30 साल के विनीत की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बता दें कि इन दिनों युवाओं की हार्ट अटैक से मौत के मामले अचानक बढ़ गए हैं।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button