
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
एसडीएम निचलौल ने दिलायी नवनिर्वाचित अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल को शपथ
महराजगंज। नवसृजित नगरपालिका सिसवा उपचुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज करने वाली भाजपा प्रत्याशी शकुंतला जायसवाल को आज नगरपालिका परिसद में पद व गोपनियता की शपथ दिलाई गई।
नगरपालिका परिषद सिसवा परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जहाँ उपजिलाधिकारी निचलौल सत्यप्रकाश मिश्रा ने अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल को शपथ दिलाई। इसके बाद निर्वाचित सभी 25 सदस्यो ने भी शपथ लिया।इस दौरान ईओ नगरपालिका रामदुलार यादव,भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा,भाजपा नेता गिरिजेश जायसवाल, जितेंद्र बहादुर सिंह, अमित अंजन, दयाशंकर सिंह, राजू सिंहं, रणधीर सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, राजेश वैश्य, नवीन सिंह,विवेक सिंह, हाशिम अंसारी, श्रीराम मुन्ना, हरिकिशुन, सत्यदेव केशरी , राकेश कन्नौजिया, मदन राजभर , रामचन्द्र जायसवाल सहित सैकड़ों लोग व नगरपालिका परिषद के कर्मचारीगण मौजूद रहे।



