Breaking News

कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विधायक ने की बैठक

कैंपियरगंज विधानसभा से भारी भीड़ पहुंचेगी : फतेह बहादुर सिंह

पीपीगंज,गोरखपुर सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के आगमन को लेकर कैंपियरगंज के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने पीपीगंज मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए कहा कि सड़क परिवहन मंत्री के स्वागत में कैंपियरगंज विधानसभा से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि दिग्विजय नाथ पार्क पहुंचेगे।

कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी कल कैंपियरगंज विधानसभा को बड़ी संख्या में सड़कों व फोरलेन का तोहफा प्रदान करेंगे। विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कैंपियरगंज विधानसभा में हर तरफ सड़कों का जाल देखने को मिल रहा है और उत्तर प्रदेश का संपूर्ण विकास हो रहा है । ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम को आप सभी भारी तादाद में पहुंचकर सफल बनाएं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जिला उपाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता निर्धारित समय से कार्यक्रम में पहुंचे।

मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी ने कहा कि विधायक फतेह बहादुर सिंह के नेतृत्व और भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह के मार्गदर्शन में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम को कार्यकर्ता अपनी उपस्थित से ऐतिहासिक बनाएंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह ,जगदंबा अग्रहरि , विंद्रासन चौधरी, अनिल अग्रहरी, लक्ष्मण विश्वकर्मा ,चंदन सिंह ,विपिन सिंह ,दिलीप यादव ,अरविंद मौर्या,मंडल उपाध्यक्ष लाल जी विश्वकर्मा,राकेश अग्रहरी,दिनेश यादव, पशुपतिनाथ अग्रहरि, आदर्श सिंह,कमलेश वर्मा,कुशहर चौधरी,शशिभूषण पासवान, प्रदीप चौहान ,गणेश मद्धेशिया, महेंद्र वर्मा, सुरेश प्रसाद, प्रमोद अग्रहरी ,प्रेम नाथ गौड,ईश्वर देव यादव, आदि लोग उपस्थित रहें।

गोरखपुर :औद्योगिक नक्शे पर चमकेगा दक्षिणांचल, भूमि अधिग्रहण के लिए 200 करोड़ की व्यवस्था

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button