
दबंगों ने धारदार हथियार से प्रहार करके युवक को उतारा मौत के घाट
जौनपुर । एक तरफ लोग शुक्रवार को होली का त्योहार मनाने में मसगुल थे, वहीं दूसरी तरफ दबंगों ने खेत में चारा काटने गए युवक की चाकू सरिया से गोद कर दी गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। महराजगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी राहुल सिंह शुक्रवार को खेत में चारा काटने गया था। इसी दौरान डीजे बजा रहे युवकों ने सरिया लाठी व चाकू के वार से उसकी हत्या कर दी। हालांकि हत्या की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।
इस मामले में पुरानी रंजिश भी बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष महराजगंज रमेश कुमार मामले की जांच पड़ताल में जुटे हैं। राहुल सिंह की मौत के बाद पत्नी कंचन सिंह, व पुत्र ऋषभ (12 वर्ष) हर्षित (8 वर्ष) पूरी तरह से बेसहारा हो गए हैं। इनकी सिर से पति व पिता का साया उठ गया है। कंचन रोते-रोते बेसुध हो जा रही है। जबकि पुत्रों की सूनी आंखें अपने पिता को ढूंढ रहे हैं। सांत्वना देने पहुंचे वालों की आंखें भी नम हो जा रही है।(हि.स.)



