State

अहमदाबाद के युवती पर फ्रांसीसी युवक का आया दिल, रचाई है शादी

सात समंदर पार नहीं, काशी में ही बसेरा ,दिल्ली में काम करने वाला युवक पत्नी धरती के साथ काशी में ही रहेगा

  • वैशाली मिश्रा ..

वाराणसी । वेलेंटाइन डे के दिन फ्रांसीसी युवक और अहमदाबाद की युवती की शादी चर्चा में है। युवती धरती और फ्रांस के लिलि शहर के रोमन एक-दूसरे को पाकर बेहद खुश हैं। धरती ने विशेष बातचीत में बताया कि वह काशी नहीं छोड़ना चाहती, इसके लिए रोमन को तैयार किया है। रोमन सात समंदर पार नहीं ले जाएगी, बल्कि यहीं घाटों के शहर में बसेरा होगा। रोमन दिल्ली में एक एनजीओ में काम करते हैं, अब वाराणसी में वह एक साल बाद स्थानांतरण कराएंगे।

महज पांच माह में एक-दूजे के हुए

धरती बताती हैं कि सितंबर से वह उसे जानती हैं, शुरुआती बातचीत के बाद दोनों का एक-दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ा, फिर शादी का फैसला किया। बताया कि घर के लोग तैयार नहीं थे लेकिन रोमन के घर के लोग राजी थे। लॉकडाउन के कारण वे नहीं आ पाये। बाद में उनकी फेमिली आएगी।

रूढ़ियों को तोड़ काशी आईं धरती

धरती बताती हैं कि उनके घर वाले उनकी शादी कम उम्र में ही कर देना चाहते थे। वह इससे डरती थीं। एक दिन वह घर छोड़कर काशी आ गईं। रेस्टोरेंट में काम करने में वह सक्षम थीं। इसलिए वह आत्मनिर्भर बनीं। पहले उन्होंने रेस्टोरेंट में काम किया और अभी यहां अस्सी पर एक महीने से अपना खुद का रेस्टोरेंट चला रही हैं। उन्हें खुद पर विश्वास था। इसलिए घर की रूढ़ियों को तोड़कर घर से निकल आईं।

मारकंडेय महादेव मंदिर में रचाई थी शादी

धरती और रोमन ने रविवार को कैथी स्थित मारकंडेय महादेव धाम में हिन्दू रीति-रिवाज के साथ मंत्रोच्चार के बीच शादी रचाई थी। इस शादी में रोमन और धरती के दोस्त शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button