Breaking News

घुटनो के बल थाने पहुंच कर गैंगस्टर ने किया आत्मसमर्पण

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के मण्डी क्षेत्र में साेमवार को पुलिस के खौफ से घबराया एक शातिर गैंगस्टर घुटनो के बल थाने पहुंचा और अपराध से तौबा करते हुये आत्मसमर्पण किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना मण्डी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के सामने एक शातिर वांछित गैंगस्टर शहजाद उर्फ़ भूरा गले में तख्ती डालकर घुटनों के बल बैठ कर पहुंचा,तो थाने में बैठे लोग उसे देखकर दंग रह गए। शहजाद पुलिस के सामने गिड़गिड़ते हुए बोला, “ साहब मुझे छोड़ दो अब मैं कभी अपराध नहीं करूंगा। मैं मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण करूंगा।”(वार्ता)

Related Articles

Back to top button