Crime

किसान को सांड ने पटककर मार डाला

बदायूं : उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरी बौरा में शनिवार शाम सांड़ ने किसान अतरपाल को पटककर मार डाला।किसान शनिवार शाम अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। वहां सांड़ फसल को चर रहा था। किसान अतरपाल ने सांड़ को खेत से निकालने की कोशिश की तो सांड ने उन पर हमला कर दिया जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए। घायल किसान को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने शनिवार को दम तोड़ दिया।” (वार्ता)

Related Articles

Back to top button