State

हाथी ने पति को पटक-पटक कर मार डाला, पत्नी ने भागकर बचाई जान

रायगढ़,छत्तीसगढ़। जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में लगातार हाथियों का आतंक जारी है। बुधवार सुबह हाथी ने ऐतवार सिंह की पटक-पटक कर जान ले ली।आज सुबह ऐतवार सिंह बरेठ अपनी पत्नी के साथ निंगा-बहरी में डोरी बीनने गया था। तभी बरेठ दंपत्ति का हाथियों के झुंड से सामना हो गया। ऐतवार और उसकी पत्नी ने हाथियों को देखा तो जान बचाने भागने का प्रयास किया, इस दौरान जब हाथों में दोनों को देखा तो हम पर हमला कर दिया। हाथियों से जैसे-तैसे बचकर पत्नी वहां से भाग निकली और अपनी जान बचाने में सफल रही। लेकिन एतवार सिंह हाथियों के पहुंच से दूर ना जा सका और हाथी के राडार में आ गया और फिर झुंड में से एक हाथी ने ऐतवार सिंह को पटक-पटक कर मार डाला।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button