Breaking News

बलिया जिलाधिकारी ने बलियावासियों से की बाहरी को सही तरीके से होम कोरोंटाइन कराने की अपील

बलिया को लग गया कोरोना का ग्रहण

विजय बक्सरी

बलियाः बलिया डीएम हरिप्रताप शाही ने कहा कि बलिया में सोमवार को पहला कोरोजा मरीज होने की पुष्टि हो गई और इसी के साथ बलिया जनपद अब प्रदेश का 74वां कोरोना पाॅजीटिव जनपद हो गया है। 16 वर्ष के कोरोना मरीज को जल्द ही ठीक होने की डीएम ने कामना की। डीएम ने बिना किसी लक्षण के रेंडम जांच में कोरोना मरीज मिलने को प्रशासनिक सतर्कता का परिणाम बताया है और लोगों से ग्रामीण स्तर तक होम कोरोंटाइन को सही तरीके से कराने में सहयोग की अपील की है। कहा कि बाहर से आने वाले लोगों को सही तरीके से कोरोंटाइन कराने में हर किसी का सहयोग जरुरी है। यह सिर्फ जिला मुख्यालय, तहसील व नगर की ही जिम्मेदारी नहीं है। कहा कि अब बलियावासियों को ज्यादा सचेत, सतर्क व सजग रहने की जरुरत है। शारीरिक दूरी का पालन करें, मास्क व ग्लब्स जरुर पहने और बिना कारण घर से कतई न निकलें…

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button