Breaking News

हादसे में दो युवकों की मौत,शादी से लौट रहे थे, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

चौबेपुर। चौबेपुर क्षेत्र के नरपतपुर गांव के समीप बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। शादी समारोह से घर लौटने के दौरान दोनों हादसे का शिकार हो गए। मृतकों की शिनाख्त नरपतपुर निवासी विकास पुत्र स्व.बाबूलाल और उसके रिश्तेदार श्यामजी पुत्र स्व. लट्टूराम के तौर पर हुई। हादसे की सूचना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

विकास के परिजनों ने चौबेपुर थाने में तहरीर दी है। जिसके मुताबिक, विकास और श्यामजी मंगलवार की रात शादी समारोह में शिरकत करने के बाद सुबह अपने घर लौट रहे थे। चौबेपुर- वाराणसी मार्ग पर नरपतपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और फरार हो गया। मौके पर जुटे राहगीरों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पास में बरामद दस्तावेजों से शिनाख्त के बाद पुलिस ने विकास के परिजनों को हादसे की सूचना दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विकास की शादी दो साल पहले चौबेपुर के पचरांव गांव निवासी रामपति राम की बेटी पूनम से हुई थी। घटना को लेकर पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button