Breaking News

गांव में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने रेस्क्यू किया

मेरठ । हस्तिनापुर क्षेत्र के खादर में एक मगरमच्छ फतेहपुर प्रेमपुर गांव में एक मगरमच्छ घुस गया। उसने एक ग्रामीण के घर में ठिकाना बना लिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने चार घंटे के अभियान के बाद रेस्क्यू करके गंगा नदी में छोड़ दिया।

गंगा नदी में कई जलीय जीव रहते हैं और अक्सर भटक कर ग्रामीण क्षेत्रों में आ जाते हैं। सोमवार की देर रात एक मगरमच्छ गंगा नदी से सटे फतेहपुर प्रेमपुर गांव में एक ग्रामीण के घर में घुसा आया। ग्रामीण ने अचानक उस मगरमच्छ को देखा तो हड़कंप मच गया और लोग भयभीत हो गए। रात में ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को काबू में करने का प्रयास किया, लेकिन मगरमच्छ उनके काबू में नहीं आया। मंगलवार की सुबह वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई।

डीएफओ राजेश कुमार ने वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर चार घंटे रेस्क्यू अभियान चलाया। रेस्क्यू अभियान के दौरान मगरमच्छ ग्रामीण के घर से निकल कर गंगा नदी से सटे धान के खेत में चला गया। इसके बाद हस्तिनापुर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। वन विभाग की टीम ने पुलिस और ग्रामीणों की सहायता से कड़ी मेहनत करके मगरमच्छ को काबू में कर लिया। इसके बाद उसे गंगा नदी में छोड़ दिया गया।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button