Breaking News

इंडिया मार्का हैंडपंप लगाकर चबूतरा बनाना भूल गया नगर पंचायत

भटनी,देवरिया । आदर्श नगर पंचायत भटनी के रामपुर खुरुरिया वार्ड संख्या 7 में नगरपंचायत प्रशासन द्वारा इंडिया मार्का हैंडपाईप लगाकर उसका चबूतरा लगाना भूल गया है। नगरपंचायत के रामपुर खुरूरिया वार्ड नं 7 निवासी आरती सिंह पत्नी राधाकृष्ण सिंह ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व मेरे दरवाजे पर हैंडपम्प लगाया । लेकिन आज तक उसका चबुतरा नही बना है ।

नगर पंचायत कार्यालय को दर्जनों बार मौखिक शिकायत किया परंतु अधिशाषी अधिकारी व अध्यक्ष द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है, जब कि अधूरा कार्य करने के बावजूद संभवतः उसका पूर्ण भुगतान हो गया होगा ।  नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी से मोबाइल पर पूछने पर यह कहा गया कि हैंडपंप का भुगतान जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम की निरीक्षण के बाद किया जाता है। चबूतरा बना होगा जबकि मौके पर स्थानीय निवासियो द्वारा यह बताया गया कि चबुतरा का निर्माण ठेकेदार द्वारा कराया ही नहीं गया है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button