Breaking News

आजादी के जश्न में डूबी राजधानी, नौ बजते ही रूक गया ट्रैफिक, शुरू हो गया राष्ट्रगान

लखनऊ । राजधानी लखनऊ में हर तरफ आजादी का जश्न, सड़कों पर लोग राष्ट्रगान गुनगुनाते रहे, तो इमारतें तिरंगे में सजी हुई नजर आईं। रात को अधिकांश भवन तिरंगे की रोशनी में जगमग करते रहे। सुबह के नौ बजते ही महानगर के प्रमुख चौराहों पर राष्ट्रगान के धुन बजने शुरू हो गये। पूरा ट्राफिक टहर सा गया और लोग सावधान के मुद्रा में होकर श्रद्धाभाव से राष्ट्रगान को गुनगुनाते दिखे।

आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरे देश में अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हर तरफ तिरंगे की छटा नजर आ रही है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग तिरंगा यात्राएं निकाल रहे हैं और भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगा रहे हैं। इस अवसर पर शहर की इमारतों को तिरंगे की रोशनी में सजाया गया है। इसके लिए काफी पहले से ही तैयारियां की जा रही थीं।

सोमवार को ठीक नौ बजते ही जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झंडा फहराया वैसे ही लखनऊ के चौराहों पर ट्रैफिक रोक दिया गया और राष्ट्रगान शुरू हो गया। यह प्रयोग पहली बार हुआ था लेकिन पूरा का पूरा शहर कुछ देर के लिए राष्ट्रगान के प्रति श्रद्धाभाव दिखाते हुए दिखा। एक जगह रिले सेंटर बनाया गया था, जहां से राष्ट्रगान रिले हुआ।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button