Breaking News

बुआ ने भतीजी को पीट-पीटकर किया अधमरा

दुद्धी, सोनभद्र– स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में शनिवार की शाम एक बुआ ने अपनी सगी भतीजी को फूफा से बात करने के शक में पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। राजकीय बालिका इंटर कालेज में कक्षा 10 में पढ़ने वाली 15 वर्षीय सरस्वती पुत्री ओमप्रकाश मौर्या को उसकी बुआ 23 वर्षीय सोनी पुत्री राजेश मौर्या बेर खाने के बहाने बुलाकर घर से ले गई। देर शाम तक वापस न आने पर घरवाले खोजते हुए घर से थोड़ी दूर स्थित खलिहान पहुंचे, जहां वह घायलावस्था में मिली।

दर्द से कराह रही सरस्वती ने बताया कि उसकी बुआ सोनी जिसकी शादी करीब 10 माह पूर्व गिधिया कोन में हुई है। 6 महीने बाद ही वह लड़-झगड़ कर ससुराल से अपने मायके आ गई। इस बीच उसके पति का एक-दो बार हमारे पिता जी के नंबर पर हालचाल जानने के लिए फ़ोन आया। इसकी भनक लगते ही सोनी आगबबूला हो उठी और बेर खाने के बहाने घर से दूर जंगल में हमें ले जाकर बहुत मारी। उसका कहना था कि अगर मेरे आदमी से बात करोगी या कोई पोल-पट्टी दोगी तो तुम्हे और तुम्हारे परिवार को खत्म करा दूंगी। घायलवस्था में ओमप्रकाश अपनी पुत्री को रात्रि 10 बजे सरकारी अस्पताल लाये। जहां चिकित्सक डॉ विनोद सिंह ने उसे भर्ती कर लिया। ओमप्रकाश ने रविवार को घटना की बावत एक प्रार्थना पत्र स्थानीय कोतवाली में देकर परिवार के सुरक्षा की गुहार लगाई है। उधर प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रकरण से सम्बंधित कोई प्रार्थना पत्र मुझे नही मिला है।प्रार्थना पत्र मिलने पर जांचकर कड़ी कार्यवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button