Crime

उचक्कों ने आभूषण कारोबारी का जेवर ,नगदी उड़ाया

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के मुकीमगंज में मंगलवार की रात्रि सोने चाँदी के दुकानदार शिव कुमार रस्तोगी दुकान बंद कर घर जाने को तैयार हुए।इस दौरान दुकान के पास खड़ी स्कूटी के हैंडल में गहना भरा झोला रखा तभी उचक्कों ने कोई गन्दा फेंक उन्हें बता दिया। जैसे ही वे कचरा साफ करने लगे तभी चक्कू ने उनका झोला गायब कर दिया । झोले में पांच हजार नगद ,कई सोने, चाँदी के जेवरात थे। इस घटना से हतप्रभ दुकानदार काफी देर तक परेशान रहा फिर बाद में घटना की लिखित सूचना आदमपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुची आदमपुर पुलिस ने छानबीन किया लेकिन उचक्कों का कोई पता नहीं चला,आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button