Crime

बदायूं में बच्चों की हत्या का आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर

बदायूं : उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में मंगलवार देर शाम मामूली विवाद में दो मासूम बच्चो की कुल्हाड़ी से हत्या करने का एक आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर है। एक अन्य को पुलिस ने देर रात ही एक सशस्त्र मुठभेड़ में मार गिराया था।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पड़ोसी के दो बच्चों की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद भाग रहे साजिद को शेखूपुर के जंगलों में जवाबी फायरिंग के दौरान मार गिराया था जबकि उसका भाई जावेद फरार हो गया था जिसकी तलाश के लिये पुलिस की पांच टीम का गठन किया गया है। जघन्य वारदात के बाद दो समुदायों के बीच उपजे असंतोष के मद्देनजर एहतियात के तौर पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। (वार्ता)

पड़ोसी ने की दो नाबालिग भाइयों की हत्या, आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Related Articles

Back to top button